दिल्ली (एकता): घूमने का शौक हर किसी को होता है। किसी को दोस्तों के साथ, परिवार के साथ ट्रिप पर इंन्जॉय करना अच्छा लगता है। कपल के लिए यह ट्रिप काफी अच्छा रहेगा। अगर किसी कपल की नई शादी हुई है वह भी इस ट्रिप को इंन्जॉय कर सकते हैं। वहीं विदेश घूमना हर किसी को अच्छा लगता है। जिसके चलते आपको एक सस्ते बजट में एक खूबसूरत देश का Tour करवाया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इंडियन रेलवे आपके लिए थाईलैंड टूर पैकेज लेकर आया है।
थाईलैंड टूरिस्ट के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन
थाईलैंड भारतीय टूरिस्ट के बीच एक पसंदीदा डेस्टिनेशन है। यह विश्व के पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां लाखों लोग घूमने-फिरने के लिए आते-जाते रहते हैं। आज हम आपको पूरी पैकेज डिटेल्स बता रहे हैं। बता दें कि इस पैकेज की शुरुआत अक्टूबर 2023 में होगी। अगर आप इस पैकेज का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप भी इसको इंन्जॉय कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई से बैंकॉक और फिर बैंकॉक से पटाया के सफर के लिए आप 28 अक्टूबर से 1 नंबर के बीच यात्रा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें आपको आने-जाने दोनों के लिए प्लाइट का टिकट मिलेगा। इतना ही नहीं आपको 3 स्टार होटल में भी रुकने का मौका मिलेगा।
जानिए पैकेज में क्या-क्या मिलेगा
इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर की सुविधा दी जाएगी।
पटाया में आपको Coral Island, Alcazar Show देखने का मौका मिलेगा।
बैंकॉक में मंदिर के अलावा आप कई जगहों पर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं।
आपको एसी बस में घुमाया जाएगा और हर जगह इंग्लिश बोलने वाला टूर गाइड मिलेगा।
अगर आप पैकेज के अलावा अकेले कहीं जाना चाहते हैं तो आपको 67,300 रुपए देने होंगे।
2 और 3 लोगों को 58,900 रुपए के हिसाब से शुल्क देना होगा। भारतीय रेलवे सस्ते में थाईलैंड का टूर करवा रहा है।
थाईलैंड क्यों मशहूर है?
थाईलैंड एक आकर्षक और खूबसूरत देश है, जो अपनी नाईटलाइफ और समुद्र तटों के लिए काफी मशहूर है। सैलानी अपने दोस्तों के साथ किसी विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो उनके लिए थाईलैंड से अच्छी जगह और कोई नहीं। कई लोग हनीमून के लिए भी थाईलैंड की यात्रा करना पसंद करते हैं। साल में लाखों लोग इस देश की यात्रा करते हैं।
थाईलैंड में क्या खास है?
थाईलैंड में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। जैसे कि फी फी आईलैंड, थाईलैंड के नेशनल पार्क, पटाया शहर, बैंकॉक शहर, इरावन जलप्रपात और इरावन नेशनल पार्क, अयोध्या चियांग माई आदि।
थाईलैंड का फेमस फूड क्या है?
अगर आप इस देश में घूमने के लिए गए हैं तो आपको वहां का फूड टेस्ट करना चाहिए। जैसे कि थाई करी, थाई पानी पूरी, थाई नूडल्स, खाओपैड, हरि करी इत्यादि। जो कि खाने में काफी टेस्टी होते हैं।