क्रिकेट के सफर के बाद अब कहां ‘बैटिंग’ करेंगे Sourav Ganguly, जानें क्या है उनका प्लान

admin

दिल्ली (एकता): क्रिकेट की दुनिया में मशहूर भारत में कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जो अपनी Particular खेल प्रतिभा और उपलब्धियों के कारण आज भी याद आते हैं। ऐसे ही खिलाड़ियों में से एक हैं सौरव गांगुली। जिन्हें दादा के नाम से जाना जाता था। वह भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में एक माने जाते हैं। सौरव गांगुली बाएं हाथ के एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए। खास बात यह हैै कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। हाल ही में क्रिकेटर अब बिजनेस फील्ड में छाने की तैयारी में हैं। क्रिकेट के बाद वह अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह नई पारी की शुरुआत क्रिकेट में नहीं बल्कि बिजनेस के मैदान में होगी। जिसका मुकाबला टाटा और मित्तल से होगा। जानकारी के मुताबिक गांगुली ने स्पेन के मैड्रिड में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान इसी सप्ताह अपनी नई पारी का ऐलान किया। दरअसल वह इन दिनों दुबई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ निवेश आकर्षित करने के लिए अभी 12 दिनों की विदेश यात्रा पर गए हुए हैं। खास बात यह है कि वह पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के सालबोनी में एक स्टील फैक्ट्री लगाने वाले हैं। जिसके जरिए वह बिजनेस की पिच पर ‘बैटिंग’ करेंगे। साथ ही स्टील इंडस्ट्री के दिग्गजों टाटा और मित्तल का मुकाबला करने वाले हैं।

अब देखना होगा कि वह क्रिकेट की तरह इस नई पारी में भी अपनी जगह बनाएंगे। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में यह तीसरा स्टील प्लांट होगा। यह प्लांट साल 2007 में शुरू किया गया था। अगले 6-7 महीने में यह काम शुरू होगा। जो कि जल्द ही तैयार होगा। सौरव गांगुली एक बिजनेस फैमिली में अपने पैर जमा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके दादा ने फैमिली बिजनेस की शुरुआत 50-55 साल पहले पश्चिम बंगाल में की थी। वह अपने जमाने में बड़े स्टार रहे हैं। सौरव गांगुली की नेट वर्थ अभी करीब 85 मिलियन डॉलर है, जो इंडियन करेंसी में करीब 700 करोड़ रुपए है।

गौरतलब है कि सौरव गांगुली वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 183 रनों की पारी विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 1999 में टॉन्टन के मैदान पर खेली थी। वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भी बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3 शतक इस आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में जड़े हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *