Tata Motors के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, जल्द महंगी होगी ये गाड़ियां, जानें कितने फीसदी बढ़ेंगे दाम

admin

दिल्ली (एकता): Tata Motors इंडियन कार बाजार में बेहद भरोसेमंद ब्रांड है। हालांकि टाटा की कम कीमत वाली मिड सेगमेंट गाड़ियों की हमेशा हाई डिमांड रही है। जो लोग टाटा मोटर्स की गाड़ियां खरीदने की चाह रहे हैं तो उन ग्राहकों को झटका मिलने वाला है। हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टाटा मोटर्स ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स के दामों में इजाफा करने का फैसला किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार टाटा मोटर्स की कई गाड़ियां जल्द ही महंगी होने जा रही है। बता दें कि इन व्हीकल्स के दामों में 3 % का इजाफा किया जाएगा। खास बात यह है कि टाटा मोटर्स की गाड़ियों की नई कीमतें एक अक्टूबर, 2023 से लागू हो जाएंगी।


जानिए टाटा मोटर्स की वृद्धि की वजह 

सूत्रों के मुताबिक कंपनी के Production Cost में हुई बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल्स महंगे किए जा रहे हैं। इसी साल उन्होंने 1 अप्रैल से भी कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 5% तक की बढ़ोतरी लागू की थी। अब यह तीसरी Growth है। बता दें कि इससे पहले जनवरी में 1.2 फीसदी का इजाफा अपने वाहनों में किया था।

अप्रैल में लागू हुए थे यह नियम

खास बात यह है कि भारत में 1 अप्रैल 2023 से भारत स्टेज 6 के नियम लागू हुए थे। जैसे कि रियल टाइम ड्राइविंग एमिशन की टेस्टिंग लागू की गई जिससे Automakers के लिए गाड़ियों का प्रोडक्शन करना महंगा हुआ।

जल्द आएगी नई टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक

टाटा की नई गाड़ियां जल्द दस्तक देने वाली है। बता दें कि टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी को सितंबर 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। इसमें 30.2kWh और 40.5kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। मार्केट में जो नया मॉडल आएगा, वह नए डिजाइन के साथ आएगा।

टाटा की कौन कौन सी गाड़ी आती है?

जल्द लॉन्च होने वाली टाटा नेक्सन फ़ेसलिफ़्ट
टाटा नेक्सन
टाटा पंच
टाटा टियागो
टाटा अल्ट्रोज़
टाटा हैरियर
टाटा सफारी

टाटा मोटर्स क्या है

भारत में व्यावसायिक वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स है। इसका पुराना नाम टेल्को (टाटा इंजिनीयरिंग ऐंड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड) था। इसकी उत्पादन इकाइयां भारत में जमशेदपुर (झारखंड), पुणे (महाराष्ट्र) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) सहित अन्य कई देशों में हैं। यह कंपनी मुख्य रूप से भारी एवं हल्के वाहनों का निर्माण करती है। इसने ब्रिटेन के प्रसिद्ध ब्रांडों जगुआर और लैंड रोवर को खरीद लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *