सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बिल्कुल भी न करें देर…जानिए आपके शहर में क्या है रेट्स

admin

दिल्ली (एकता): अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो देर मत करें। देश के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के रेट में बदलाव देखने को मिला है। अगर आप Gold और Silver में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सोना आज भी सस्ता हुआ है वहीं चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। Multi Commodity Exchange यानी वायदा बाजार में पिछले 2 दिन से सोने और चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली। बुधवार यानी 13 सितंबर 2023 को सोना MCX पर गिरावट के साथ 58,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह 11.30 मिनट पर 75 रुपए यानी 0.13 फीसदी की बढ़त की कमी के साथ 58,551 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।


जानिए चांदी का हाल?

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। जो कि लोगों के लिए राहत की बात है, जो लोग निवेश करते हैं उनके लिए यह खास मौका है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी आज गिरावट के साथ 71,750 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली है। चांदी सुबह 11.30 बजे तक 565 रुपए यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 71,369 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर Business कर रही है।


देश के इन शहरों में क्या है गोल्ड और सिल्वर के Price

  • मुंबई- 24 कैरेट सोना 59,450 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपए प्रति किलोग्राम।
  • चेन्नई- 24 कैरेट सोना 59,780 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 77,000 रुपए प्रति किलोग्राम।
  • लखनऊ- 24 कैरेट सोना 59,600 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रही।
  • दिल्ली- 24 कैरेट सोना 59,600 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपए प्रति किलोग्राम।
  • कोलकाता- 24 कैरेट सोना 59,450 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपए प्रति किलोग्राम।
  • पटना- 24 कैरेट सोना 59,500 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर।
  • जयपुर- 24 कैरेट सोना 59,600 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 73,500 रुपए।


International market में क्या है सोने-चांदी का हाल 

Domestic Market की तरह ही International market में भी गोल्ड-सिल्वर की कीमत में कमी देखने को मिली। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में 0.1 फीसदी की कमी देखी जा रही। यह 1,910.87 डॉलर प्रति औंस पर है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *