कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से कर रहे मना : सीएम

admin

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 में भाजपा के लोकसभा चुनावी कार्यालय भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, शहरी निकाय मंत्री राज्य मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नवीन जिंदल को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा की सभी 10 सीटे जीतने का दावा किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सब को बराबर की सुरक्षा दी जाएगी। इसके बारे में कोई भी पत्राचार कर सुरक्षा बढ़वा सकता है। विपक्ष के भाजपा के पास प्रत्याशी नहीं पर बोले कि कांग्रेस के नेता खुद अंदर खाते चुनाव लड़ने से मना कर रहे है।

प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मैं पिछले 10 साल से राजनीति से दूर रहा लेकिन फिर भी मेरे खून में राजनीति है। मैं नरेंद्र मोदी की नीतियों व विकसित भारत के सपने को देखकर ही भाजपा में शामिल हुआ हूं। ओपी जिंदल भाजपा परिवार का हिस्सा रहे हैं। उन्हीं की गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *