यमुनानगर: हरियाणा में शिक्षक ट्रांफर पॉलिसी का मुद्दा अब गरमाने लगा है। कांग्रेस विधायक ने ट्रांसफर पॉलिसी के मुद्दे पर पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर पर तंज कस्ते हुए उनको अनपढ़ बताया तो वही सभी मंत्रियो को अपरिपक्व बताते हुए कहा की मंत्रियों को ज्ञान नहीं है। वही उन्होंने पूर्व ग्रह मंत्री अनिल विज व जेजेपी नेताओ के हो रहे विरोध पर भी चुटकी ली। रादौर से कांग्रेस विधायक इन दिनों लगातार भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोल रहे है। हरियाणा में शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी का मुद्दे पर भी कांग्रेस विधायक ने सरकार को निशाने पर लिया। विधायक बीएल सैनी ने कहा की हरियाणा के सभी मंत्री अपरिपक्व है, किसी को ज्ञान नहीं है। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर पर तंज कस्ते हुए कहा की कंवरपाल गुज्जर अपने आप को डिग्री धारी बताते है लेकिन है अनपढ़, तो यह कैसे काम करेंगे। उन्होंने कहा की बाकी अन्य मंत्रियों को भी अपने महकमों का ज्ञान नहीं है। ट्रांसफर पॉलिसी से हर कोई परेशान है। स्कूलों में बच्चे नहीं है – और कई अगर है तो उसमे अध्यापक नहीं है तो वही हॉस्पिटल में मरीज तो है लेकिन डॉक्टर नहीं है। सरकार का बुरा हाल है।
कांग्रेस विधायक यही नहीं रुके उन्होंने पूर्व ग्रह मंत्री अनिल विज को भी आड़े हाथो लिया। बीएल सैनी ने कहा की एक कहावत है की धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का। अनिल विज का बिलकुल ऐसा ही हाल हुआ है। विज सोचते थे की व मुख्यमंत्री बनेगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। विज ने अपने महकमे भी छोड़ दिए। कांग्रेस विधायक ने कहा की विज जो अक्कड़ दिखाया करता था वो सारी खत्म हो गयी। ना यह इधर का रहा ना उधर का।