आप नेता संजय सिंह ने PM नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखकर केजरीवाल की 24 घंटे CCTV से निगरानी करने के लगाए आरोप

admin

नई दिल्ली- सांसद ने लिखा, ”आपको अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ जो कुछ हो रहा है वो अत्यधिक दुःखद है। पूरी दिल्ली की जनता गहरी पीड़ा में है। तिहाड़ जेल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के लिये यातना गृह बना दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एलजी ऑफिस द्वारा 24 घंटे केजरीवाल जी पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा नजर रखी जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वह क्या कर रहे हैं। क्या पढ़ रहे हैं क्या लिख रहे हैं। कब सो रहे है कब जाग रहे हैं। उनकी एक एक गतिविधि पर ऐसे नजर रखी जा रही है जैसे मानो कोई बहुत बड़ा जासूस जासूसी करा रहा हो। दिन भर नजर रखने के बावजूद 23 दिनों तक उनको इंसुलिन नहीं दी गई। उनके शुगर का स्तर बुरी स्थिति में जाने के बावजूद उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई।’

संजय सिंह ने पूछा “आखिर क्या गुनाह है केजरीवाल का” ?

संजय सिंह ने लिखा, ‘तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार क्यों किया जा रहा है। आखिर क्या गुनाह है दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जी का? यही कि उन्होंने दिल्ली के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दिया, पूरी दिल्ली को अच्छा इलाज दिया, बिजली-पानी फ्री किया, माताओं बहनों के लिए 1000 रूपये महीने देने की योजना लाए, श्रवण कुमार बनकर बुजुर्ग माताओं बहनों को फ्री में तीर्थ कराया क्या यही गुनाह है? क्या बिजली- पानी, पढ़ाई लिखाई और दवाई का ख्याल रखना ही उनका अ.पराध हो गया है।’

बता दें कि अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं,और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग पर अड़े हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *