हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज ट्वीट किया जिसमे उन्होंने कहा कि कुछ तो है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी , सदियों रहा है दुश्मन , दौरे जमा हमारा ! जब इस ट्वीट के बारे में उनसे पूछा गया कि आपका इशारा किस तरफ है तो उन्होंने कहा कि इशारा किसी और नहीं है ये तो उस वक्त का देश भक्ति का गीत है जब हमारा स्वतंत्रता संग्राम चल रहा था ! वहीं उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा एलेक्ट्रोल बॉन्ड पर दिए बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी ! वहीं उन्होंने संजय राउत के द्वारा मोदी जी की तुलना औरंगजेब किए जाने पर भी इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया ! वहीं दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को ED के 9 नोटिस पर भी उन्हें आड़े हाथों लिया !
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आज एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने कहा कि कुछ तो है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी , सदियों रहा है दुश्मन , दौरे जमा हमारा ! जब इस ट्वीट के बारे में उनसे पूछा गया कि आपका इशारा किस तरफ है तो उन्होंने कहा कि इशारा किसी और नहीं है ये तो उस वक्त का देश भक्ति का गीत है जब हमारा स्वतंत्रता संग्राम चल रहा था !
वीओ — आज कांग्रेस की नेत्री सोनिया गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी को इलेक्ट्रॉल बोंड पर सवाल उठाए जिसपर अनिल विज ने उनको आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो पहले अपना तो बताएं ! जो इंडी पार्टी है इन सबका जमा करके देखो इनको कितना मिला है और बीजेपी को कितना मिला है और एक एक परदेश की पार्टी को कितना कितना मिला है और देश को सबसे बड़ी पार्टी को कितना मिला है ! उन्होंने कहा कि पहले देखना चाहिए और पहले अपना बताना चाहिए पहले अपना बता दे फिर पूछे !
महाराष्ट्र से संजय राउत ने अपने बयान में प्रधानमंत्री की तुलना औरंगजेब से कर दी जिसपर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने उनके इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया ! उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज राजनीति में ऐसे ऐसे लोग हैं जिनको मर्यादा का बिलकुल भी खयाल नहीं रहा ! उन्होंने कहा कि इनके जहन से ये मुगलिय शब्द क्यों नहीं बाहर निकलता ! उन्होंने कहा कि इन्होंने दिमाग में बिठा रखी है !
दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ED के 9वें सम्मन के बाद भी पेश नहीं हुए इसपर अनिल विज ने कहा कि हर नागरिक को कानून का सम्मान करना चाहिए और ये तो ट्वीट करके कहते थे दूसरों को ज्ञान बांटते थे कि सीबीआई बुलाए , ED बुलाए, पुलिस बुलाए उनका सहयोग करना चाहिए ! उन्होंने केजरीवाल के कथनी और करनी को बिलकुल अलग बताया ! उन्होंने कहा कि सरकार के आने से पहले के बयान उठा लो और सरकार के आने के बाद के बयान उठा लो बिल्कुल उसके विपरीत है ! उन्होंने कहा कि दूसरों को उपदेश देते हो अगर आप ठीक हो तो जाओ और अपनी बात बताओ !आपको किस बात का डर है अगर आप ठीक हो !
हरियाणा के नवनयुक्त मुख्य मंत्री नायब सैनी ने अपने बयान में पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को अपनी पार्टी का वरिष्ठ नेता बताया और कहा कि मैं उनके पास जाऊंगा और उनका आशीर्वाद लूंगा इसपर अनिल विज ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो जब मर्जी आएं उनके लिए चाय तयार है !