जेल में दिल्ली मुख्यमंत्री ARVIND KEJRIWAL को नहीं मिल रहा इंसुलिन, LG ने मांगी रिपोर्ट, आतिशी ने लगाया बीजेपी पर आरोप

admin

नई दिल्ली- AAP का दावा है कि पिछले कुछ दिनों से अरविंद केजरीवाल के ब्लड शुगर लेवल में उतार चढाव देखे जा रहे है। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल के इंसुलिन मांगे जाने के बावजूद भी तिहाड़ जेल प्रशासन इंसुलिन उपलब्ध नहीं करवा रहा है, AAP नेता आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल को भाजपा नहीं हरा सकती।आतिशी ने आगे कहा कि जेल में केजरीवाल की सेहत बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है और केजरीवाल का घर का खाना बंद करवाना चाहती है ED । विनय कुमार सक्सेना (LG) ने 24 घंटे के भीतर DG जेल से सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिए जाने के आरोपों पर रिपोर्ट मांगी है। AAP ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जान खतरे में है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *