हरियाणा- रेवाड़ी के धारुहेड़ा औद्योगिक कस्बा में आज शाम द.र्द.ना.क बड़ा हा.द.सा हो गया। जिस हादसे में करीबन 40 करीबन घा.य.ल हो गए। जिन्हे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिनमे से 2 दर्जन घा.य.लो को रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराये गए है। घायलों में कुछ की हालत ज्यादा नाजुक है। जिन्हे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक धारुहेड़ा औद्योगिक कस्बा की मोटरसाइकल के स्पेयरपार्ट्स बनाने वाली लोंगलाइफ कंपनी में आज शाम अचानक बॉयलर फट गया। जैसे ही बॉयलर फटा कंपनी में जोरदार धमाका हुआ और आ.ग लग गई। आ.ग लगने से कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी बुरी तरह से झु.ल.स गए। जिसके बाद तुरंत प्रशासन को सूचना दी गई। दमकल विभाग सहित एंबुलेंस की गाडियाँ मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ी ने आ.ग पर काबू पाया, वहीं निजी वाहन और एंबुलेंस के जरिये घा.य.लों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेवाड़ी के सिविल सर्जन ने बताया कि इस हादसे में करीबन 40 लोग घायल हुये है। जिनमें से दो दर्जन रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर में भर्ती है। कुछ घायल अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती है। घायलों में 2-3 लोगों की हालत ज्यादा नाजुक है। जिन्हे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
घायलों के उपचार के लिए सर्जन , मेडिकल ऑफिस और मेडिकल स्टाफ को लगाया हुआ है। साथ ही प्राइवेट डॉक्टर्स को भी अलर्ट किया गया है।
बॉयलर कैसे फटा, हादसे की असल वजह क्या रही, किसकी लापरवाही से येहादसा हुआ ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। घायल कर्मचारीयों के परिजन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।