Smartphone पर लगातार आ रही Advertisement को इस आसान तरीके से कहें Goodbye 

admin

Smartphone का इस्तेमाल आज कई लोग करते हैं। जब हम फोन चलाते हैं तो कुछ चीज़ों से कई लोग काफी परेशान हो जाते हैं। कई बार यूजर्स का इंटरनेट ठीक से नहीं चलता और दूसरा फोन में कोई वेब सीरीज, शो, सीरियल देखते समय काफी Ads आती है। जिससे हर कोई परेशान हो जाता है। इससे फोन का एक्सपीरियंस भी धीरे-धीरे खराब होने लगता है। आज हम आपको इस समस्या का समधान बताते हैं। कई यूजर्स को पता नहीं होता कि इन विज्ञापनों को बंद भी किया जा सकता है। अगर आप अपने फोन या टैबलेट पर आने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक करना चाहते हैं तो आपके लिए यह आसान तरीका है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार सभी Advertisement हमारे द्वारा सर्च इंजन पर खोजी गई चीजों पर आधारित होते हैं। गूगल हमारे सर्च करने के नेचर को देखते हुए उससे जुड़े ऐड दिखाता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप फोन पर किसी फिटनेस ट्रेनर को सर्च कर रहे हैं तो थोड़ी ही देर बाद आप देखेंगे कि आपको इससे जुड़ी या डायट को लेकर ऐड दिखने लगेगी। लेकिन फोन पर ऐसी सेटिंग भी होती है, जिससे आपको विज्ञापन दिखाई नहीं देते। बस आपको इसे बंद करना होगा। इसके बाद यह Ads आना बंद हो जाएंगे।

जानिए Ads को कैसे करें बंद 

आपको सबसे पहले फोन की Settings में जाना होगा फिर गूगल पर टैप करना होगा।

इसके बाद Manage your google account पर जाना होगा।

जैसे ही आप इस पर टैप करेंगे तो आपको Data & Privacy का ऑप्शन मिलेगा।

इसके बाद आप इसको थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रोल करेंगे तो आपको ‘Personalized Ads’दिखेगा। आपको पता चल जाएगा कि आपकी कौन-कौन सी एक्टिविटी ट्रैक होती है। इसके बाद आपको ऐड दिखाई देगी।

Personalized Ads के नीचे आपको ‘My Ad Center’ देखने को मिलेगा। इसपर आपको Personalized Ads का टॉगल दिखेगा, जिसे बस आपको बंद करना होगा।

जब आप Settings में जाएंगे तो आपको गूगल पर टैप करना होगा। फिर Delete Advertising ID पर टैप करके इसे डिलीट कर दें। इसके बाद आपको कोई ऐड नहीं दिखाई देगी।


विज्ञापन क्या है?

विज्ञापन एक प्रकार का जनसंचार है। जिसका उद्देश्य किसी Products की ओर लोगों को आकर्षित करना और बिक्री को बढ़ाना होता है। टीवी, अखबार, सोशल मीडिया, इंटरनेट आदि पर अलग-अलग तरीको से किया जा रहा है। ज्यादातर विज्ञापन इंटरनेट के माध्यम से किया जाता है और यह इंडस्ट्रियों के उत्पादित सेवा और प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ने में बहुत ही कारगर भी होता है।

(एकता)

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *