नई दिल्ली (एकता): हमारा देश दिनों-दिन तरक्की कर रहा है। FinTech की दुनिया लगातार बदल रही है। वहीं दूसरी ओर टेक्नोलॉजी हमारी जिदंगी का सबसे अहम हिस्सा बन गई है। मोबाइल फोन से लेकर हेल्थ सर्विस तक आज हमारे जिंदगी को हर पहलू टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ है। ऑफिस से लेकर घर तक हम अपने जिंदगी में हर रोज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। आपको तो पता ही है कि इसका विस्तार कभी खत्म नहीं होगा। आने वाले दिनों में यह दिनों-दिन आगे बढ़ती जाएगी। इसने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में Payment और लेन-देन के तरीके पूरी तरह से बदल रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे। इस अनोखी पहल ने आम जनता को काफी सहूलियत दी है। अब आपको आप डीजल-पेट्रोल भराने से लेकर फास्टैग के रिचार्ज के लिए अपनी ही कार से पेमेंट करनी होगी। आइए जानिए यह सब कैसे होगा।

जानिए किसने की इस फीचर की शुरुआत
यह खास पहल अमेजन और टोनटैग ने शुरू की है। जिसे ‘पे बाई’ कार’ टेक्नोलॉजी कहा जा रहा है। टोनटैग को मास्टरकार्ड की मदद मिली हुई है। इस इनिशिएटिव में कार के Infotainment System से UPI को इंटीग्रेट कर दिया जाता है। कार में fuel भराने के लिए अब पेमेंट सीधे कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से हो जाएगी। जो कि अनोखी पहल है।

फीचर का हुआ सफल ट्रायल
भारत पेट्रोलियम ने मिलकर हाल ही में इस Solution का सफल ट्रायल किया। जिसमें हमें देखने को मिला कि कैसे एक स्मार्टफोन बिना किसी डिजिटल पेमेंट कर सकता है, वो भी सीधे कार से। यह सुविधा आने वाले दिनों में काफी कामयाब होगी, जिसमें स्मार्टफोन का काम सीधे कार से ही किया जा सकेगा।
इस तरीके से काम करता है पे बाई कार फीचर
बता दें कि इस फीचर में सबसे पहले आपकी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से यूपीआई को इंटीग्रेट किया जाता है। हम आपको एक उदाहरण देते हैं कि अगर आपको कार में पेट्रोल भरवाना है तो आप पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे। उसके बाद कार में लगे स्पीकर से पंप के स्टाफ को बताया जाएगा कि आपकी कार में पेट्रोल डालें। उसी समय पंप का स्टाफ आपकी अमाउंट के हिसाब से पेट्रोल भर देता है। जब आप अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम पर अमाउंट भरते हैं तो उसी वक्त आपकी पेमेंट हो जाएगी।
FASTAG को भी आप कर सकेंगे रिचार्ज
खास बात यह है कि ‘पे बाई’ कार की सुविधाएं सिर्फ कार में डीजल-पेट्रोल भराने तक सीमित नहीं है। इससे आप अपने FASTAG को भी रिचार्ज कर सकते हैं। आप कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम के स्क्रीन पर चेक कर सकते हैं और जब मन चाहे पैसे रिचार्ज के लिए सेव कर सकते हैं।
NPCI की इस शुरुआत से मदद
NPCI ने यूपीआई के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए हाल ही में काफी सारे नए Features का ऐलान किया है। उनमें टोनटैक की पे बाई कार सुविधा कंवर्सेशनल यूपीआई पर ही अच्छी हैं।
टेक्नोलॉजी हमारे जीवन में क्यों महत्वपूर्ण है?
प्रौद्योगिकी विभिन्न कार्यों को स्वचालित करने, अनुस्मारक सेट करने, कुशलता से संचार करने, एक बटन के क्लिक पर बिलों का भुगतान करने और किराने का सामान जैसी सबसे सरल चीजों की खरीदारी से लेकर हमारे घर के आराम से मूल्यवान संपत्तियों में निवेश करने में अत्यधिक सहायता प्रदान करती है।
फास्ट टैग रिचार्ज कैसे किया जाता है?
अगर आपके पास यह एप्लीकेशन है और आपका इस पर अकाउंट बना हुआ है तो आप फास्टैग रिचार्ज आसानी से कर सकते हैं। आपको फास्टैग रिचार्ज के लिए भीम एप्लीकेशन पर आपको transfer money के नीचे दिए send बटन पर क्लिक करना है। आपको Fastag upi id को डाल लेने के बाद send to self के ऑप्शन पर क्लिक करना है।