दिल्ली की सड़कों पर इस कार में घूमेंगे US राष्ट्रपति Joe Biden, हॉलीवुड फिल्मों जैसे हैं गाड़ी के Features

admin

नई दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। जिसमें कई देशों के पीएम, राष्ट्रपति हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में अमेरिका, चीन और जापान समेत अधिकतर यूरोपी देश शिरकत कर रहे हैं। जिसको लेकर खास तैयारियां की गई है। इस सम्मेलन पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden की कार ‘द बीस्‍ट’ भारत आई है, जो कि हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस कार को दुनिया की सबसे सेफ कार माना जाता है। राष्ट्रपति अपने हर दौरे पर इसी कार का ही इस्तेमाल करते हैं। इसकी खासियत देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हॉलीवुड फिल्मों जैसे हैं गाड़ी के Features।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह कार बख्तरबंद लिमोसिन में सैन्य-ग्रेड शील्ड, बुलेट-प्रूफ खिड़कियां और एक आंसू गैस डिस्पेंसर से लैस है। यहां पर भी वह दौरे पर जाते हैं उनकी कारें साथ-साथ ही रहती हैं। 2 दिन पहले ही यह भारत पहुंची थीं। सम्मेलन में आए अमेरिका के काफिले में सबसे ज्यादा 40 कारें आई हैं। इनमें से पांच से छह कारें अमेरिका से आई हैं। बाकी कारें दिल्ली से ली गई हैं।चीनी प्रधानमंत्री के काफिले में करीब 28 से 35 कारें शामिल होंगी। सुरक्षा एजेंसियां सभी विदेशी कारें, होटल व अन्य जगहों की कुछ समय बाद एयर चेकिंग कर रही हैं। इसके तहत विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की कार की राष्ट्राध्यक्ष की हर गतिविधि के बाद के एयर चेकिंग की जाती हैं।

 

जानिए क्या है ‘द बीस्‍ट’ की खासियतें

  • ‘द बीस्‍ट’ कार में 9 खास सुरक्षा सुविधाएं हैं। इसे किले जैसी चाक-चौबंद सुरक्षा वाली कार माना जाता है।
  • किसी तरह की दुर्घटना की स्थिति में इसमें राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप वाले रक्त की व्यवस्था रहती है।
  • इसमें ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • इस कार को रोलिंग बंकर भी कहा जाता है। इस पर किसी धमाके का कोई असर नहीं होता।
  • इसकी खासियत यह है कि यह कार पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है। इसकी क्षमता 1,000 पाउंड तक की है।
  • इस कार के अंदर मौजूद राष्ट्रपति समेत बाकी लोग खिड़की नीचे किए बिना या दरवाजा खोले बिना बाहर की आवाजें आसानी से सुन सकते हैं।
  • इसकी विंडोज भी बेहद खास है। इसमें बैलिस्टिक ग्लास विंडो होती हैं, जो बंदूकों की गोलियों से भी सेफ रहती है।
  • सबसे खास वजह यह है कि अगर कोई हमलावर इसके पास भी पहुंचता है तो उसे करंट लग जाएगा।

2001 में मिला था ‘द बीस्ट’ नाम

भारत आने वाली ‘द बीस्ट’ दुनिया की सबसे सुरक्षित कार है। ये बुलेटप्रूफ कार हर समय अमेरिकी सीक्रेट सर्विसेस की निगरानी में रहेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार ‘द बीस्ट’ को 2001 में ये नाम मिला था। तब अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश इसमें यात्रा करते थे। इस कार को खास ऑर्डर पर बनाया गया था।

जानिए बीस्ट कार की स्पीड

इस कार की काफी स्पीड है। यह पांच इंच मोटी खिड़कियां रोक सकती हैं। द बीस्ट के टायर मीलों तक चलते रह सकते हैं – भले ही वे सपाट हों।

जानिए The Beast में क्या है खास

इस कार में 7 लोग बैठ सकते हैं। इस कार के लेटेस्ट वर्जन ने साल 2018 में डेब्यू किया था। करीब 20 हजार पाउंड इसका वजन है। ये कार सेफ्टी के मामले में काफी सुरक्षित है। क्योंकि इसमें मिलिट्री ग्रेड आर्मर, बुलेट-प्रुफ विंडो और टियर गैस डिस्पेन्सर मिलता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *