विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज: राजस्थान आएंगे JP नड्डा, बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर

admin

राजस्थान (एकता): राजस्थान में विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां भी तेज होनी शुरू हो गई है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे पार्टी के नेताओं का दौर शुरू हो गया है। इसी साल राजस्थान में चुनाव होने हैं। जिसके चलते अब नेताओं का आना-जाना लगा रहेगा। हाड़ौती की 17 विधानसभाओं सीटों पर बीजेपी संगठन की मजबूती पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोकस रहेगा।

मीडिया सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह के बाद अब राजस्थान में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं। बता दें कि जेपी नड्डा कोटा का दौरा करेंगे। आगामी एक दो दिन में वह दौरे का कार्यक्रम फाइनल करेंगे। बताया जा रहा है कि नड्डा के यहां के दौरे का कार्यक्रम कर्नाटक चुनाव की तारीख तय होने के पहले ही बन गया था। पहले जेपी नड्डा 19 और 20 अप्रैल को आने वाले थे। लेकिन अब उनका नया कार्यक्रम पार्टी बनाएगी। दूसरी तरफ जेपी नड्डा के आने की पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उमड़ रही है। बीजेपी के प्रभारी जितेंद्र गोठवाल ने नड्डा की सभा स्थल और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की।

पिछले साल जेपी नड्डा का अचानक कार्यक्रम हुआ था रद्द

गौरतलब है कि पिछले साल कोटा में नड्डा की सभा होनी थी। लेकिन नड्डा का कोटा दौरा लंबे समय से लंबित चल रहा है। साल 2022 में 20 और 21 अक्टूबर को नड्डा के कोटा आने का कार्यक्रम तय हो गया था, लेकिन हिमाचल चुनाव की घोषणा से वह कार्यक्रम टल गया था। अब वह कोटा के दौरे पर आ रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *