जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

DelhiPosting1

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर शनिवार शाम को आतंकी हमला हुआ। इस अटैक में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि दूसरे जवान की हालत गंभीर है, उनका अस्पताल में इलाज जारी है। सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि ये अटैक सुरनकोट के सनाई गांव में हुआ था।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर शनिवार शाम को आतंकी हमला हो गया. इस हमले में 5 जवान घायल हो गए थे। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरे जवान की हालत बेहद गंभीर है, उनका इलाज चल रहा है, जबकि तीन जवानों की हालत स्थिर है।

अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर गोलीबारी की थी, आतंकियों ने ये हमला सुरनकोट के सनाई गांव में किया। हालांकि भारतीय सेना और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं हैं। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की स्थानीय इकाई ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, एयरफोर्स के वाहनों को शाहसितार के पास के एयरबेस के अंदर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।

प्रतिभाशाली भारतीय वायुसेना के गरुड़ विशेष बल को भी तैनात किया गया है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटना में शामिल विद्रोह के खिलाफ अभियान में लगे हुए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *