नई संसद में बैठेंगे 93 % धनकुबेर, जानें टॉप-3 में हैं कौन?

DelhiPosting1

नई दिल्ली : एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के एक विश्लेषण के अनुसार, 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने वाले 93 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।

पिछली लोकसभा में भी अमीर सांसदों की कोई कमी नहीं थी. लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि नई संसद में धनकुबेर सांसदों की संख्या अब पहले से ज्यादा हो गई है।
चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने वाले 93 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।
2019 में यह संख्या 88 और 2014 में 82 प्रतिशत थी. एक और दिलचस्प बात है कि टॉप-3 अमीर सांसद एक ही पार्टी के हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष तीन सबसे अमीर उम्मीदवारों में आंध्र प्रदेश के गुंटूर से जीते टीडीपी के चंद्र शेखर पेम्मासानी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 5,705 करोड़ रुपये है. तेलंगाना के चेवेल्ला से भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी की कुल संपत्ति 4,568 करोड़ रुपये है और हरियाणा के कुरूक्षेत्र से सांसद भाजपा के नवीन जिंदल की है।

रिपोर्ट और गुरुवार को पब्लिश नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में चुने गए अधिकांश सांसद करोड़पति हैं, जबकि 543 विजयी उम्मीदवारों में से 251 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *