बीते फरवरी महीने से घर से गायब चल रहा है विशाल उर्फ कालू, विशाल की बहन बरखा की माने तो तभी से विशाल की न तो कोई खोज खबर है और न ही विशाल ने कभी फोन से कोई संपर्क किया है
बीती 7 मार्च से कभी रोहतक पुलिस कभी गुरुग्राम क्राइम ब्रांच,कभी एसटीएफ तो कल देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर चुकी है विशाल के घर पर रेड
गौरतलब रहे बीती 29 फरवरी की देर रात रोहतक में गुरुग्राम के रहने वाले क्रिकेट बुकी सचिन गौदा की हत्या कर दी गयी थी और रोहतक क्राइम ब्रांच में शुरुवाती तफ़्तीश में पाया के सचिन गौदा की हत्या मामले में विशाल ने रेकी की थी और लॉरेन्स की शूटर को सचिन की पल पल की खबर दी थी उसके बाद से ही फरार चल रहा है विशाल
7 मार्च के बाद से रोहतक क्राइम ब्रांच से लेकर कल देर रात तक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल विशाल के महावीर पूरा घर पर रेड कर चुकी है
25 वर्षीय विशाल 10 वीं तक पढ़ा और और चार भाई बहनों में सबसे छोटा है विशाल की बहन बरखा की मानें तो विशाल कहा है उन्हें नही मालूम जिसे लेकर विशाल के परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस को उंसके गुमशुदा होने की शिकायत भी दी है