42 दिन बाद खुला ट्यूकर बॉर्डर, गुजरने लगे वाहन

admin

पिहोवा का पंजाब सीमा से सटा ट्यूकर बॉर्डर का रास्ता 42 दिन के बाद खोल दिया गया। दोपहर करीब एक बजे जेसीबी ने बॉर्डर पर बनाई गई कंक्रीट को हटाना शुरू किया। यह कार्यवाही शाम करीब सात बजे तक चली। हालांकि प्रशासन की ओर से बॉर्डर को पूरा नहीं खोला गया है। सिर्फ एक तरफ से वाहनों के लिए रास्ता दिया गया है।

दोपहर एक बजे छोटी जेसीबी के साथ प्रशासन ने बॉर्डर पर बनी बाड़ को हटाने का प्रयास शुरू किया, मगर कंक्रीट से बनी मजबूत सुरक्षा बाड़ को हटाने में इस जेसीबी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर बाद प्रशासन ने दूसरी बड़ी जेसीबी का व्यवस्था करके कार्यवाही दोबारा शुरू की गई। हालांकि इसे हटाने में छह घंटे का वक्त लगा। रास्ता दिए जाने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।

बता दें 11 फरवरी को प्रशासन की ओर से पंजाब के किसानों को आगे बढ़ने के लिए ट्यूकर बॉर्डर पर मारकंडा पुल पर करीब 25 फुट के बीच 12 लेयर की कड़ी सुरक्षा बाड़ तैयार की थी। इसमें आगे और पीछे सीमेंट से बड़े ब्लॉक कंक्रीट के साथ जोड़े गए थे। साथ ही बीच में पांच फीट ऊंची और चौड़ी कंक्रीट की दीवार बनाई गई थी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *