शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर खटकड़ कलां से विजेश शर्मा की स्पेशल कवरेज

admin

खटकङ कलां पंजाब में शहीद भगत सिंह नगर जिले (हाल ही में नवांशहर नाम पहले जालंधर जिले का हिस्सा था ) में बंगा शहर के ठीक बाहर एक गाँव है । यह स्थान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के स्मारक के लिए प्रसिद्ध है , जिनका जन्म 1907 में पाकिस्तान के वर्तमान गांव बंगा में हुआ था और जिनके नाम पर जिले का नाम भी रखा गया है।

आज शहीदी दिवस के दिन पर लाखों की संख्या में लोग शहीद भगत सिंह के म्यूजियम में पहुंचे जो की खटकड़ कलां में बना हुआ है।

इस मौके पर युवाओं बुजुर्गों महिलाओं सभी ने हमारे देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद ए आजम भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके दिखाएं रास्ते पर चलने के लिए वचनबद्ध रहने की शपथ ली इसके साथ उन्होंने कहा कि वह भी अपने देशहित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इसके साथ ही इस मौके पर बेंगलुरु से ब्रिगेडियर रवि एम. वह उनके साथ काफी संख्या में उनके वॉलिंटियर भी वहां पहुंचे और शहीद ए आजम भगत सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इसके साथ उन्होंने कहा कि वह बेंगलुरु से साइकलिंग कर शहीद ए आज़म भगत सिंह के जन्म स्थान जो कि पाकिस्तान में है तक साइकिलिंग कर पहुंचने की ठानी थी। वह यह सोच लेकर अपनी टीम के साथ घर से निकले थे लेकिन वीजा न मिलने के कारण अभी वह सिर्फ वाघा बॉर्डर तक ही जाएंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि आगे कुछ ही समय में है कार्रवाई पूरी कर जो की दस्तावेजों को पूरा करवा हम वहां भी जाकर आएंगे।

वही इस मौके पर दूर-दूर से लोग शहीद ए आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर उनके पैतृक गांव खटकड़ कला में पहुंचे और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *