बीजेपी को गलत फहमी, इस तरह की कार्यवाही से पीछे नही हटेगा विपक्ष, लोगो मे जा रहा गलत मैसेज

admin

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ED द्वारा की गई गिरफ्तारी पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि सरकार द्वेष पूर्ण भावना से कार्रवाई कर रही है और संवैधानिक एजेंसी का विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है जो लोकतंत्र के लिए गलत है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं पर भाजपा कार्रवाई कर रही लेकिन विपक्षी दल दबाव में नहीं है ,लेकिन भाजपा सरकार इस तरह की द्वेष पूर्ण भावना से की गई कार्रवाई से लोगों में गलत मैसेज जा रहा है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज रेलवे रोड पर पहुंचे थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने देर रात ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर मौजूदा भाजपा सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर हो रही है। उसी कड़ी में आज कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ED के इस कार्रवाई को द्वेष पूर्ण भावना रहित बताया है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता सब देख रही है और संवैधानिक एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर भाजपा लोगों में गलत संदेश दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं की आवाज किसी भी सूरत में दवाई नहीं जा सकती।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद आज हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत रेलवे रोड पर पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं पर भी संवैधानिक एजेंसियों के माध्यम से सरकार ने दबाव बनाने की कोशिश की है इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी हो या सोनिया गांधी या फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हो, लेकिन कांग्रेस के नेता पीछे हटने वाले नहीं है। साथ ही उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना के वक्त भी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भाजपा सरकार ने फायदा लिया है और अब चंदा भी लिया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *