लोकसभा चुनावी रण की तैयारियों को लेकर करनाल कर्ण कमल कार्यालय में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल

admin

करनाल- भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। करनाल के घरौंडा क्षेत्र से लोकसभा चुनावी प्रचार प्रसार के अभियान की बड़ी शुरुआत कर दी गई है। वहीं बीते कल करनाल के सेक्टर 6 में मनोहर लाल खट्टर द्वारा एक किराए का घर भी ले लिया गया है जिसमें वह रहेंगे और अपने चुनाव कार्य को भी आगे बढ़ाएंगे।

वही आज मनोहर लाल खट्टर आज सुबह करनाल सेक्टर 9 स्थित भाजपा कार्यालय कारण कमल में पहुंचे जहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली और चुनावी अभियान को लेकर चर्चा की।

पत्रकारों से बात करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमारा लोकसभा का चुनावी अभियान घरौंडा क्षेत्र से शुरू हो चुका है जो की एक सफल कार्यक्रम रहा। उसी अभियान को आगे बढ़ते हुए आज मैं करनाल करण कमल कार्यालय में पहुंचा हूं जहां पर कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई है,आज केवल उपचारिक तौर से मिलना जुलना हुआ है। एक-दो दिन के अंदर चुनाव अभियान के लिए टीम गठित कर आगे की कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे कुछ काम दिल्ली चंडीगढ़ में पेंडिंग पड़े हुए हैं जिसको मैं निपटा करके पूरे करनाल लोकसभा क्षेत्र में आना जाना शुरू करूँगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *