मुख्यमंत्री नायब सैनी CM बनने के बाद आज पहली बार अपने पैतृक गांव मिर्जापुर पहुंचे

admin

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सीएम बनने के बाद आज पहली बार अपने पैतृक गांव मिर्जापुर पहुंचे। जहां हजारों की तादाद में जुटे समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री असीम गोयल और सुभाष सुधा भी नायब सैनी के निवास पर मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंच से ही ग्रामीणों से दिल खोलकर बातें भी की और कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर उनका नहीं बल्कि उनके पूरे गांव का सम्मान किया है।

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की बागडोर अपने हाथों में संभालने के बाद बतौर सीएम नायब सैनी आज पहली बार अपने पैतृक गांव नारायणगढ़ के मिर्जापुर गांव पहुंचे। जहां हज़ारों समर्थकों व ग्रामीणों ने नायब सैनी का गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचे नायब सैनी ने सबसे पहले गांव के धार्मिक स्थल पर माथा टेका। इस दौरान हरियाणा के नये राज्य मंत्री असीम गोयल और सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। अपने गांव में समर्थकों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नायब सैनी बेहद सहज अंदाज में नजर आए। मंच से बोलते हुए नायब सैनी ने ग्रामीणों से खूब बातें भी की। इस दौरान अपने संबोधन में नायब सैनी ने कहा कि आज सरकार ने उन्हें यह पद देकर उनका नहीं बल्कि पूरे गांव का सम्मान बढ़ाया है। नायब सैनी ने कहा कि उन्हें आज बड़ी जिम्मेदारी मिली है ऐसे में पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी उनपर है। उन्होंने कहा कि अगर वो दोबारा गांव न आ पाएं तो कोई कार्यकर्ता नाराज़ न हों,क्योंकि जिम्मेदारी बड़ी है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि अब हर ग्रामीण की भी जिम्मेदारी है कि 10 की 10 सीटें जिताकर पीएम नरेंद्र मोदी की झोली में डालें। इस दौरान सीएम ने अंबाला से लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया को एक तरफा जितवाकर लोकसभा में भेजना है। इस दौरान नायब सैनी मंच से ही अपने समर्थकों के गपशप भी करते नजर आए।

हरियाणा के नवनियुक्त CM नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा (अंबाला-नारायणगढ़) पहुंचे। गांव वासियों नायब सैनी का भव्य स्वागत के लिए गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आपको बता दें कि 5 माह पहले भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भी कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी तत्कालीन CM मनोहर लाल से मुलाकात करने के बाद अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने सांसद सैनी का भव्य स्वागत किया था। सैनी ने अपने परिवार के साथ नगर खेड़ा पर माथा टेका। घर पहुंचने पर उनकी माता कुलवंत कौर ने तिलक करके स्वागत किया था।अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से नगर खड़े के दर्शन करने की सोच रहे थे और आज वे दर्उशएन कर आशीर्वाद लेने आए है इस दौरान जनता को उन्होंने कहा की उनके होते हुए किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है जनता उन्हें जहा बुलाएगी वे वहा आ जायेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा की मनोहरलाल ने जो कुरबानी दी है वो एक बाप भी अपने बेटे के लिए नही कर सकता। वही लोक सभा चुनावों को लेकर जनता से अपील करते हुए कहा की ये वक्त है स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया के सपने को पूरा करने का। न सिर्फ अंबाला बल्कि पूरी 10 की 10 सीटें भाजपा को जितवानी है और हरियाणा को नंबर 1 बनाना हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *