कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी इनेलो पर साधा निशाना

admin

कांग्रेस के पास ना कार्यकर्ता ना नेता जब जब ये सत्ता में आए भ्रष्टाचार बढा है, लोगों को प्रताड़ित होना पड़ा है

कैथल के ढांड कस्बे में रात को भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के आवास पर अचानक से पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, थोड़ी ही देर में हजारों भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच चुके थे,जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत किया गया, भाजपा जिला प्रधान ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पुष्प गुच्छ देकर व‌ शाल भेंट कर सम्मानित किया,

पत्रकार वार्ता के दौरान नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर कहा के ये हरियाणा में सरकार आने के सपने देखते हैं, हरियाणा में कांग्रेस सरकार आ रही है यह बात उन्होंने 2019 के चुनाव में भी बोली थी , 2014 के चुनाव में भी बोली थी, परंतु जब भी ये सत्ता के अंदर आए हैं भ्रष्टाचार बडी गती से बढ़ा है,लोगों को लाईन में खडे होना पड़ा है ,
लोगों को प्रताड़ित होना पड़ा है ,परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है विकास बड़ा तेजी से बढ़ा है ,

मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि अभय सिंह चौटाला कहते हैं कि कुरुक्षेत्र लोकसभा में भाजपा का गणित बिगड़ने आया हूं तो नायब सैनी ने कहा पिछली बार जब यह चुनाव लड़े थे तो जमानत भी नहीं बची थी, बेटा हो या बाप हो खड़ा तो वहीं से हुआ है ,ये भारतीय जनता पार्टी है , जहां मुख्यमंत्री बदलते हैं तो पार्टी कार्यकर्ता बन रहा है ,ये कोई छोटी बात नहीं है ,वहां तो विचार ये होता है के बापू के बाद कौन बनेगा, वही एक सवाल के जवाब में विपक्ष पर भी चुटकी लेते नजर आए नायब सैनी, कहा विपक्ष को ही चिंता हो रही है भाजपा के कैंडिडेट की बीजेपी में कैंडिडेट की कमी नही है, बीजेपी तो चूज करती है किसको देंगे किसको नही देंगे , परंतु कार्यकर्ता ही यहां सबसे बड़ी पूंजी है , विपक्ष के पास तो ना कार्यकर्ता है ना नेता है इस प्रकार का घमंडिया गठबंधन इकट्ठा हुआ जो एक दूसरे को गाली भी देते हैं और गले भी लगते हैं जो केजरीवाल साहब हैं वह किस प्रकार से कांग्रेस के प्रति वह अपना गुस्सा निकालते हैं कांग्रेस को गाली देते हैं अब उसको गले भी लगा रहे हैं यह दोहरे चरित्र के लोग हैं

अनिल विज के बारे में जब सवाल किया गया की अनिल विज नाराज चल रहे हैं , तो मुख्यमंत्री ने कहा के विज साहब हमारे वरिष्ठ नेता हैं उनका हमें आशीर्वाद पहले भी था अब भी है , विज साहब हमारे आदरणीय नेता है और उनके पास में जाऊंगा भी और चाय भी पी के आऊंगा जब भी मुझे समय मिलेगा, क्योंकि उनका हम समय हम मार्गदर्शन लेंगे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *