सोनीपत पुलिस को चोरों की खुली चुनौती, दम है तो पकड़ कर दिखाओ

admin
हरियाणा- सोनीपत जिले में चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आज तो चोरों ने हद ही कर डाली जब पुलिस लाइन में जब्त वाहनों से बैटरी चुरा ले गए और पुलिस को खुली चुनौती दी कि अगर दम है तो पकड़ कर दिखाओ हम तो चोरी की वारदातों को ऐसे ही अंजाम देंगे, हालांकि सोनीपत पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन भी किया गया है ताकि पुलिस लाइन में सेंध लगाने वाले चोरों को पकड़ा जा सके।
 किसी भी जिले की पुलिस लाइन को सुरक्षा के मद्देनजर सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है लेकिन अगर चोर इसी जगह सेंध लगा दे तो आपको कैसा लगेगा , हम आपको जो खबर बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप दंग रह जाओगे, सोनीपत पुलिस जिले में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है तो अब चोरों ने पुलिस लाइन में खड़े जब्त वाहनों की बेटरियो पर हाथ साफ करके ये साबित कर दिया कि सोनीपत में चोर कही भी चोरी कर सकते है, और पुलिस को खुली चुनौती दी गई कि दम है तो पकड़ कर दिखाओ, हालांकि सोनीपत पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन भी किया गया है।
चोरी की इस घटना की जानकारी देते सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में जब्त वाहनों से बैटरी चोरी की शिकायत मालखाना मोहर्र से मिली थी, जिसके आधार पर हमने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है, जब्त  12 के करीब वाहनों से बैटरी चोरी की गई है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *