जीवन ज्योति सी.सै. स्कूल के छात्र रहे अमित देशवाल को CBI में सब इंस्पेक्टर बनने पर किया गया सम्मानित

admin

पलवल जीवन ज्योति सी. सै. स्कूल के प्रांगण में आज स्कूल के छात्र रहे अमित देशवाल को सी.बी.आई.में सब-इंस्पेक्टर बनने पर फूलमाल तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जीवन ज्योति ग्रुप आफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेन्द्र गहलौत ने अमित देशवाल व उनके ताऊ घोड़ी गांव के सरपंच जयपाल देशवाल का भी स्वागत कर सम्मान किया और अमित देशवाल को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्कूल के प्रबंधक महोदय ने बताया कि अमित देशवाल ने नर्सरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक पढाई जीवन ज्योति स्कूल पलवल से ही की थी। उसके बाद अमित ने गुरूग्राम कालेज से ग्रुजेएशन की पढ़ाई की। उसके बाद अपने सफर को मुकाम तक पहुंचाने के लिए अमित निरंतर आन लाईन के माध्यम से पढ़ाई की। जिसके बाद 30 विद्यार्थियों में से चार राउंड की परीक्षाओं को पास करते हुए हरियाणा के अंतिम 3 विद्यार्थियों में अपनी जगह सुनिश्चित की और अभी हाल में ही सब इंस्पेक्टर की ट्रैनिंग पूरी कर मुंबई के सी.बी.आई. डिपार्टमैंट में बैंक एण्ड सिक्यूरिटी ब्रांच में बतौर सब इंस्पेक्टर ज्वाइन किया है।

अमित देशवाल ने दसवीं कक्षा सत्र् 2014 तथा बारहवीं सत्र् 2016 में सी.बी.एस.ई. से पास की थी। अमित पढाई में स्कूल के मेद्यावी छात्र रहे हैं। रणपाल देशवाल (दिवंगत) भी हरियाणा पुलिस में थे तथा इनकी माता संतोष एक गृहणी हैं।

अमित देशवाल ने सभी स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए अपने वक्तव में कहा कि मैं धन्य हूं जो आज मुझे अपने जीवन संगनी जैसे जीवन ज्योति स्कूल के प्रांगण में बतौर आफिसर बन सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। अमित ने बताया कि जीवन ज्योति स्कूल का मैं हमेंशा गुणगाान करूंगा जिसकी बदौलत आज मैं इस मुकाम पर हूं। मैं आज स्कूल मेनेजमैंट के सभी सदस्यों और स्कूल स्टाफ का धन्यवाद करता हूं। अमित ने प्रांगण में बैठे सभी छात्रों से अपने जीवन में मिली कामयाबी के सफर को सांझा किया और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। सभी छात्रों को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाऐं देता हूं।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक बिरेंद्र गहलोत ने कार्यक्रम के अंत में अमित देशवाल को साल मोमेंटो तथा सम्मान राशि भेंट कर उनका मान- सम्मान बढाया। स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र गहलोत ने स्कूल के सभी स्टूडेंट्स को अमित से सीख लेकर अपने भविष्य में लक्ष्य निर्धारित कर एक सही मुकाम पर पहुंचने के विचारों को सांझा किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *