सिविल हॉस्पिटल में मिला 4 माह का भ्रूण

admin

पानीपत में एक बार फिर ममता को शर्मशार कर देने का मामला सामने आया है अबकी बार मामला पानीपत में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड से सामने आया है जहाँ पर डस्टबिन में आज सुबह एक भ्रूण पड़ा मिला। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। मरीज के साथ आए परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत अस्पताल के अधिकारियों व डॉक्टरों को दी। सूचना मिलते ही अस्पताल के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल करने के बाद भ्रूण को वहां से उठाया गया। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे हॉस्पिटल प्रसाशन को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग मिले। जिन्होंने बताया कि उनका एक मरीज भर्ती है। सुबह वे डस्टबीन के पास लगे वाटर कूलर से पानी पीने आए थे। उस समय देखा कि डस्टबिन में एक बच्चे जैसा भ्रूण पड़ा हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार भ्रूण करीब 4 माह का था। उसके हाथ-पैर भी बने हुए थे। अस्पताल कर्मियों ने भ्रूण को डस्टबीन से बाहर निकाला। इसके बाद उसे एक पट्टी में लपेट कर शवगृह में रखवाया।
वही मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी खंगाल रही है। ओर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करआगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दे कि ये वही पानीपत है जहाँ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुवात की गई थी लेकिन पानीपत में लोगो की अभी भी मानसिकता नही बदली और आए दिन पानीपत जिले में कही न कही से इस प्रकर के मामले सामने आते ही रहते है। और पुलिस करवाई के नाम पर केवल जांच का विषय बताती रहती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *