सुशील गुप्ता ने रादौर में पत्रकारों से बातचीत करने के बाद अपने चुनावी दौरे की शुरुआत की

admin
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने रादौर में पत्रकारों से बातचीत करने के बाद अपने चुनावी दौरे की शुरुआत की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने जहां अपनी पार्टियों की नीतियों के बारे जानकारी देते हुए अपनी जीत का दावा किया वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा।
सुशील गुप्ता ने कहा कि अब जनता समझदार हो चुकी है। जनता ने ठान लिया है कि भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। भाजपा के भ्रष्टाचार से परेशान होकर गांव गांव लोग इंडिया गठबंधन को पसंद कर रहे है और उन्हें ही जीत दिलाने का पूरा मन बना चुके है। नशे से प्रदेश के युवाओं की हालत खराब हो चुकी है। आनलाईन व्यवस्था, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी के बहुत से मुद्दे ऐसे है जो भाजपा को सत्ता से बाहर भेजने का रास्ता तय कर रहे है। यमुनानगर, कुरूक्षेत्र व कैथल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। भाजपा नेताओं व मंत्रियों का खनन और भ्रष्टाचार में ध्यान है। यही कारण है कि भाजपा अब घबरा चुकी है। कुरुक्षेत्र लोकसभा में पार्टी को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद प्रदेश में यह तय हो गया है कि लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीत हासिल करेगें।
गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लोग मौजूदा सांसद नायब सैनी से नाराज है, जो व्यक्ति अपनी पत्नी को जिला परिषद के चुनाव में जीत नहीं दिला सका वह लोकसभा उम्मीदवारों को कैसे जीत दिला पाएगा इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। प्रैस कांफ्रैस में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ के मौजूद न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप व कांग्रेस गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है और कांग्रेस पार्टी के सभी नेता जी जान से इस गठबंधन को जीत दिलाने के प्रयास में जुटे है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *