अपने क्षेत्र में अहम कार्य और योगदान से देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को भारत रत्न दिया जाता है। साल 2011 से पहले यह पुरस्कार सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा क्षेत्र में दिया जाता था, लेकिन 2011 में इसमें संशोधन किया गया और अब भारत रत्न किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति को दिया जा सकता है।
क्या आप जानतें हैं ? एक वर्ष में केवल कितने व्यक्तियों को मिलता है भारत रत्न अवार्ड:-
एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है, यह भी अनिवार्य नहीं है कि भारतरत्न सम्मान हर वर्ष दिया जाए।
जानें भारत रत्न अवार्ड की कीमत कितनी होती है? क्या भारत रत्न अवार्ड के साथ पैसे भी मिलते हैं ?
भारत रत्न के साथ पैसे नहीं दिए जाते किंतु राष्ट्रपति के हस्ताक्षर द्वारा एक प्रमाणपत्र दिया जाता है और एक मैडल भी दिया जाता है जिसकी कीमत 2,57,732 रूपए होती है।
जानिए भारत रत्न अवार्ड से जुड़ा यह किस्सा ? आपको कर देगा हैरान !
प्रधानमंत्री भारत रत्न के लिए राष्ट्रपति के पास सिफारिश भेजता है, लेकिन ऐसा भी हुआ है कि प्रधानमंत्री ने खुद को ही भारत रत्न दे डाला हो ! ऐसा इसलिए क्योंकि जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गाँधी को पद पर बने हुए यह अवार्ड मिला था।
BHARAT RATNA के साथ मिलने बाली सुविधाएँ
. जीवन भर Income Tax नहीं भरना पड़ता।
. जीवन भर भारत में एयर इंडिया की प्रथम श्रेणी में मुफ्त यात्रा।
. संसद की बैठकों और सत्र में भाग लेने की अनुमति है।
. कैबिनेट रैंक के बराबर की योग्यता मिलती है।
. जरूरत पड़ने पर Z-grade की सुरक्षा दी जाती है।
. VIP के बराबर का दर्जा दिया जाता है।
. देश के अंदर किसी भी राज्य में यात्रा के दौरान राज्य सरकार द्वारा उन्हें स्टेट गेस्ट की सुविधा दी जाती हैं।
. विदेश यात्रा के दौरान भारतीय दूतावास द्वारा उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान की जाती है।