रेवाड़ी में 1 लाख CASH-10 तोला सोना चोरी, CCTV में बैग भरकर जाता दिखा युवक

admin
रेवाड़ी शहर में एक घर के अंदर लाखों रुपए की चोरी हो गई। चोर 1 लाख रुपए कैश और सोने के साढ़े 10 तोले गहने चोरी कर ले गया। पड़ोस में लगे CCTV कैमरे में चोर पहले घर के अंदर और फिर चोरी के बाद बैग में सामान भरकर बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के शक्ति नगर स्थित गली नंबर-10 निवासी आशीष ने बताया कि वह किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। उसकी पत्नी भाई के घर पर गई हुई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। वापस घर आया तो फर्स्ट फ्लोर पर गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले टूट हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। उसने तुरंत पत्नी को फोन कर बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद उन्होंने पड़ोस वाले घर में लगे CCTV कैमरे चे किए। जिसमें एक चोर पहले आशीष के ठीक सामने वाले घर के दरवाजे में झांकता हुआ नजर आया। इसके बाद वह सीधे दरवाजा खोलकर आशीष के घर के अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया। यही चोर करीब आधे घंटे बाद आशीष के घर से बैग लेकर बाहर निकलता हुआ भी दिया। आशीष के मुताबिक, उसके घर से चोर ने 1 लाख रुपए कैश और साढ़े 10 तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए।
चोरी हुए सामान में एक सैट सोने का हार (3 तोला), एक सोने की चैन (2तोला), 4 अंगूठी सोना (1.5 तोला), दो सोने के कड़े (2.5 तोला), एक सोने का मंगल सूत्र (1.5 तोला) के अलावा चांदी की पाजेब, चुटकी और चैन भी चोरी मिली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आशीष की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *