तीसरी बार कैबिनेट की शपथ लेकर अपने गृह क्षेत्र पहुंचे डॉ.बनवारी लाल

admin

नायब सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद अपने गृह क्षेत्र बावल पहुंचे कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत में समर्थकों ने फूलमाला और पुष्प गुच्छ भेंट किये। तो वही आतिशबाजी के साथ एक रोड शो का भी आयोजन किया गया। समर्थकों की भारी भीड़ देख कैबिनेट मंत्री गद-गद नजर आए।

हरियाणा में सियासी पलटवार के बाद नायब सिंह सैनी को प्रदेश के नए मुखिया के तौर पर चुना गया। नायब सिंह सैनी ने जहां मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तो वहीं उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। जिनमें बावल विधानसभा से लगतार दो बार विधायक और कैबिनेट में मंत्री रहे डॉ.बनवारी लाल ने बतौर कैबिनेट मंत्री तीसरी बार यह शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल आज अपने विधानसभा क्षेत्र बावल पहुंचे।जहाँ उनके स्वागत में आतिशबाजी के साथ-साथ एक रोड शो निकाला गया। रोड शो में उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने उन्हें फूल माला व पुष्प गुच्छ भेंट किये। समर्थकों की भारी भीड़ देख डॉ बनवारी लाल गदगद नजर आए।

डॉ बनवारी लाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह का आभार व्यक्त किया। जज्बा से गठबंधन तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान ने सोच समझकर ही यह फैसला लिया होगा। हाईकमान के इस फैसले से पार्टी को चुनाव में जरूर लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने लोकसभा में 400 के पर सीट आने का भी दावा किया। उन्होंने कांग्रेस के उसे बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा था कि गठबंधन तोड़ने से कांग्रेस को नुकसान होगा; कांग्रेस पार्टी तो वैसे ही नुकसान में है आज तक 10 वर्षों में अपना संगठन तक कांग्रेस पार्टी नहीं बना पाई। लोकसभा चुनाव लड़ने से कांग्रेस के बड़े नेता कतरा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *