किसानों को परम्परागत खेती करने की बजाय नई तकनीक से खेती करने के लिए जागरूक किया- डॉ. अब्दुल रज्जाक

admin

पलवल- बागवानी विभाग पलवल द्वारा किसानों को बागवानी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि गत वर्ष जिले में 650 एकड़ में सब्जी लगाने उपरांत किसानों को अनुदान दिया गया है। किसानों को परम्परागत खेती करने की बजाय नई तकनीक से खेती करने के लिए जागरूक किया गया है।

जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक ने बताया कि जिले में लगभग 10 हजार एकड़ में सब्जी लगाने का कार्य किया जाता है। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने बताया कि पलवल जिले में करीब एक हजार एकड़ में आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया गया है। किसानों को सब्जी उगाने के लिए बांस बल्ली तकनीक के बारे में बताया गया है। किसानों को बांस बल्ली के माध्यम से सब्जी उगाने के लिए डीबीटी के माध्यम से अनुदान दिया जा रहा है। गत वर्ष किसानों को 300 एकड़ में बांस बल्ली के जरिये खेती करने पर अनुदान दिया गया था। नए वित्त वर्ष में इस लक्ष्य को 500 एकड़ तक बढ़ाया जाएगा। किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। किसान सरकार की योजनाओं का लाभ उठाऐं।

गांव जल्हाका के किसान खेमचंद ने बताया कि चार एकड़ भूमि में सब्जी की खेती करते है। जिसमें से दो एकड़ में बांस बल्ली के माध्यम से टमाटर की खेती कर रही है। इसके साथ आलू की खेती की गई थी। खेतों में गोभी,प्याज सहित विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाई हुई है। उन्होंने कहा कि धान व गेहूं की खेती के मुकाबले सब्जी की खेती में अधिक मुनाफा होता है। किसानों को बागवानी की खेती करनी चाहिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *