जिला उपयुक्त नेहा सिंह ने किया 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन

admin

पलवल- जिला उपयुक्त नेहा सिंह ने कहा की सामुदायिक भवन या अन्य सामूहिक स्थान किसी भी गांव के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है ताकि ग्राम समाज एकतित्र होकर किसी सामूहिक कार्यक्रम को मिलजुल कर आयोजित कर सकें इसलिए क्यूब रुट फाउंडेशन ने यह एक सराहनीय काम किया है जिसके लिए वो बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा की जब भी भूमि अधिग्रहण होता है तो हमारे बहुत से किसानों की जमीन जारी है लेकिन अगर अधिग्रहण नहीं होगा तो देश का इंफ्रस्टकचर कैसे बनेगा। उन्होंने कहा की आज सभी ग्रामवासियों के लिए यह खुसी का विषय है की उन्हें एक सामुदायिक भवन मिला है। साथ ही सरपंच और पंच भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा की क्यूब रूट्स हमेशा जनहित के काम कर रही है चाहे सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हो या फिर मेधावी छात्रों के लिए स्कालरशिप कार्यक्रम हो या फिर आज इस सामुदायिक भवन का निर्माण।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *