भाजपा ने सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अपने अभियान ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ के माध्यम से देश की जनता से जुड़ना शुरू कर दिया है। बुधवार को भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक मिनट दो सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भारत (140 करोड़ देशवासी) उनका परिवार है और किसे कहते हैं। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के हितों का ध्यान रखा, उनका सम्मान किया, दीपावली और राखी जैसे त्योहार मनाए और उनसे दिल की बात की। इसलिए देश के 140 करोड़ लोग उनके परिवार हैं ।
भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशिष्ट तस्वीर शेयर करते हुए कहा, “हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार..।तभी तो प्रधानमंत्री मोदी का परिवार 140 करोड़ देशवासियों का है..।विशेष रूप से, देशभर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इसे अपने-अपने सोशल मीडिया खातों पर शेयर कर रहे हैं, जिससे यह देश भर के लोगों तक पहुंच सके।

आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर कहे गए अपशब्दों के खिलाफ भाजपा नेताओं ने 4 मार्च से ही ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ अभियान शुरू किया है।