दिल्ली के फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले का होगा आगाज,पार्टनर कंट्री के तौर पर तंजानिया लेगा भाग

admin

दिल्ली- फरीदाबाद-(Surajkund mela-) फरीदाबाद में लगने वाले 37 वे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ तैयारी का जायजा लेने को लेकर लगातार अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं इस बार सूरजकुंड में दर्शकों को आकर्षित करने को लेकर खास तैयारी की जा रही है जानकारी के मुताबिक इस बार सूरजकुंड मेले में अयोध्या के राम मंदिर की झलक नजर आएगी जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी तो वही थीम स्टेट इस बार गुजरात को रखा गया है और पार्टनर कंट्री के तौर पर तंजानिया देश सूरजकुंड मेले में हिस्सा लेगा।।

तस्वीरों में दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद के सूरजकुंड परिसर का है जहां पर 2 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की शुरुआत होगी

 

इस बार का सूरजकुंड मेला दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है इस मेले में अलग-अलग देशो से हस्तशिल्प कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे तो वही पार्टनर कंट्री तंजानिया देश की भी झलक सूरजकुंड में नजर आएगी साथ ही गुजरात थीम स्टेट होने के नाते अपनी झलक से सूरजकुंड मेले में दर्शकों को आकर्षित करेगा, वही जानकारी के अनुसार इस बार सूरजकुंड मेले में राम मंदिर की भी झलक नजर आएगी जो कि दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी

सूरजकुंड मेला अथॉरिटी के अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पहले के मुकाबले इस बार 37 में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में बहुत कुछ खास रहने वाला है इस सूरजकुंड मेले का उद्घाटन 2 फरवरी को देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू करेंगी, वही 18 फरवरी तक चलने वाला सूरजकुंड मेले में हर दिन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा इतना ही नहीं इस मेले में पहले के मुकाबले ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी वहीं सुरक्षा के लिहाज से पूरे मेले परिषद में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो की चप्पे – चप्पे पर नजर रखेंगे तो वहीं सैकड़ो की संख्या में पुलिसकर्मी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए तैनात रहेंगे।।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *