थाईलैंड में हीटस्ट्रोक से 30 लोगों की मौत, अलर्ट किया गया जारी

DelhiPosting1

बैंकॉक: थाईलैंड में गर्मी अपना कहर दिखा रही है। देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी का असर लोगों पर बहुत तेजी से हो रहा है। वहीं कई देश लू की चपेट में आ गए हैं जिसके कारण स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है और ऐसी स्थिति में सरकार ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। लोग गंभीर गर्मी के चलते सरकार सचेत हो गई है।
दक्षिण पूर्व एशिया में अधिकारियों ने भीषण लू और गर्मी के चलते स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है।

30 लोगों की हुई मौत

भीषण गर्मी को देखते हुए फिलीपींस के शिक्षा मंत्रालय ने दो दिनों तक के लिए स्कूल बंद करने का आदेश भी दे दिया। उनका कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बैंकॉक में तापमान के 40 डिग्री से ज्यादा होने तक का अनुमान भी था। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले महीने से लेकर अब तक लू के कारण 30 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

मलेशिया में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मलेशिया के मौसम विभाग ने भी 16 इलाकों के लिए गर्म मौसम की चेतावनी दी है। इन सभी क्षेत्रों में लगातार 3 दिनों तक तापमान 35 से 40 डिग्री के मध्य दर्ज किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 13 अप्रैल तक देश में गर्मी के कारण इस मौसम में होने वाली बीमारियों के कुल 45 मामले आए हैं।
भीषण गर्मी और लू के कारण दो लोगों को मौत भी हो गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *