ED ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख को 29 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया।

admin

TMC के नेता शेख शाहजहां के घर पहुंची ED की टीम। ED की टीम अपने साथ सुबह 8 बजे के करीब 100 से अधिक सेंट्रल फाॅर्स को लेकर शेख शाहजहां के घर के लिए रवाना हुई । जब 5 जनवरी को ED की टीम संदेशखाली गांव में शेख शाहजहां के घर रेड़ मारने गई थी , तब उनपर भीड़ ने हमला कर दिया था। अभी शाहजहां के घर के बाहर काफी सुरक्षाबल मौजूद हैं ।लेकिन शाहजहां कहां है, इसकी कोई खबर नहीं है।
ED टीम ने 5 जनवरी को राज्य के 15 ठिकानों पर रेड़ की थी। जब टीम ने 24 परगना जिले के संदेशखाली गांव में शेख शाहजहां और शंकर अध्य के घर जा रही थी , तब TMC समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया। बताया गया है कि शेख शाहजहां को फ़ोन करके बुलाने की कोशिश भी की लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। जिले के SP से भी बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई।

शेख शाहजहां संदेशखाली गांव के TMC ब्लॉक अध्यक्ष है ,बताया गया है की शेख शाहजहां वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के खास हैं। ED की टीम वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को 24 अक्टूबर 2023 को राशन घोटाला मामले में गिरफ्तार कर चुकी हैं।
ED टीम पर टीएमसी नेता के अधिकारियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में शाहजहां शेख के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इसके तहत सभी एयरपोर्ट और बीएसएफ को अलर्ट कर दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *