किसानों के बीच अचानक धान की रोपाई करने पहुंचे राहुल गांधी, ट्रैक्टर चलाने की तस्वीरें आई सामने

admin

दिल्ली (एकता): हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाया। बता दें कि उन्होंने धान की रोपाई भी की। मीडिया सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने किसानों और मजदूरों से बातचीत भी की। जानकारी के मुताबिक उन्होंने गांव मदीना के खेतों में पहुंचकर फसल की जानकारी ली।

उन्होंने खुद ट्रैक्टर भी चलाया और धान की रोपाई भी की। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। कुंडली बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक अपना प्रोग्राम बदला। उन्होंने रास्ते में कई जगह खेतों का दौरा किया। राहुल गांधी खुद भी मजदूरों के साथ धान रोपने लगे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *