राजस्थान में आज फिर मौसम बदलेगा करवट: धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

admin

जयपुर (एकता): राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। जिसके चलते लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान में हवा में अचानक ठंडक आई है। इस बार यह ठंडक धूलभरी आंधी-बारिश का अलर्ट लेकर आई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, सवाईमाधोपुर जिलों और आसपा के क्षेत्रों में धूलभरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि इस बार प्रदेश में 5 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हवा चलेगी। साथ ही तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों मे जयपुर,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, दौसा और बीकानेर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। बता दें कि 24 और 25 अप्रैल को मौसम सूखा और शुष्क रहेगा। 26 से 28 अप्रैल को आंधी और बारिश हो सकती है। नए सिस्टम का असर मई के महीने में देखा जाएगा। राजस्थान के 10 जिलों में अलर्ट जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *