भयानक हादसा: खेलते-खेलते बावड़ी में गिरा पांच साल का मासूम, मिली दर्दनाक मौत

admin

डूंगरपुर (एकता): राजस्थान के डूंगरपुर में उस समय भयानक हादसा हो गया, जब रणसागर तालाब में बिना मुंडेर वाली बावड़ी में पांच साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मासूम अपने परिवार के साथ खेड़ा कच्छवासा पुराने मंदिर और उसके सामने बावड़ी के पास ही रहता है। उसका परिवार सब्जी बेचने का काम करते हैं। शनिवार शाम बेटा कानू खेलते-खेलते बावड़ी के पास चला गया। जिससे उसके साथ यह हादसा हो गया।

परिजन उसे ढूंढते रहे लेकिन वह नहीं मिला। हादसे की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *