भरतपुर (एकता): किस्मत बदलने का इतंजार हर किसी को रहता है। बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जो अपनी किस्मत से संतुष्ट होते हैं और जो नहीं होते हैं उनके दिमाग में बस यही ख्याल रहता है कि आखिर उन्हे ऐसा मौका कब मिलेगा, जो उनकी किस्मत बदल देगा। ऐसा ही कुछ राजस्थान के भरतपुर जिले के माडापुर गांव के सुरक्षा गार्ड के साथ हुआ। जिसकी रातों-रात किस्मत बदल गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार खेम सिंह गुड़गांव की एक प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। उसकी महीने भर की सैलरी 16 हजार थी। जिससे वह अपने परिवार का खर्चा उठाता था।
बता दें कि खेम सिंह ने करीब एक सप्ताह पहले ऑनलाइन गेमिंग एप में क्रिकेट टीम बनाकर खेलना शुरू किया। वो एक मैच हार गया। एक दिन चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में खेम सिंह ने ऑनलाइन गेमिंग एप में क्रिकेट टीम बनाकर खेलना शुरू किया। जहां उसकी रातों-रात किस्मत चमक उठी। उसने एक नंबर रैंक हासिल कर 2 करोड़ रुपए का इनाम जीता। उसके बैंक अकाउंट में अब तक 69 लाख रुपए ट्रांसफर हो चुके हैं। बाकि के पैसे आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक खेम सिंह शनिवार देर रात को जैसे ही भरतपुर पहुंचा, उसके परिजनों और दोस्तों ने उसका जोरदार स्वागत किया।