जयपुर (एकता): राजस्थान प्रशासनिक बेड़े में गहलोत सरकार ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। जिससे अफसरों में हड़कंप मचा। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश में गहलोत सरकार ने अफसरों के तबादले किए हैं। बता दें कि शनिवार रात 25 आरएएस अफसरों के तबादले किए गए। उन्हें नए पद पर कार्य संभालने के निर्देश दिए गए।
जानें किसे कहां किया शिफ्ट
बता दें कि गहलोत सरकार ने इन अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कार्मिक विभाग ने गोपाल लाल बिरधा का अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर, वीरेंद्र सिंह चौधरी का जिला कलेक्टर सीलिंग न्यायालय बूंदी, चेतन चौहान का रजिस्टार राजस्थान संस्कृत विद्यालय जयपुर, केसर लाल मीणा का आयुक्त नगर निगम बीकानेर, अनीता मीणा का आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं पदेन उप शासन सचिव जयपुर, ओमप्रकाश विश्नोई प्रथम का अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट फलोदी जोधपुर, बीना महावर का अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर भरतपुर में तबादला किया है।
इसके अलावा चांदमल वर्मा का निदेशक स्थानीय निकाय विभाग जयपुर, राजेंद्र सिंह चुंडावत का जिला आबकारी अधिकारी पाली, देवेंद्र कुमार जैन का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अध्यक्ष जिला क्रम समन्वय एवं परियोजना अधिकारी मांडा बीकानेर, अब्बू खान का रजिस्ट्रार हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर, अंबालाल मीणा का विशेष अधिकारी जयपुर शहर परिवहन सेवा लिमिटेड जयपुर, राजकुमार कुशवाहा का अध्यक्ष जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट धौलपुर, शिवपाल जाट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अध्यक्ष जिला कार्यक्रम समन्वयक इजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी मांडा बाड़मेर में शिफ्ट किया गया।
बता दें कि डॉक्टर पूजा सक्सेना का जिला रसद अधिकारी पाली, मुकेश कुमार मीणा सेकंड का उपखंड अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी सहरिया विकास परियोजना शाहबाद बारां, सुशील वर्मा का अतिरिक्त जिला कलेक्टर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर बीकानेर, हर्षित वर्मा का आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर, शिवा चौधरी का उपखंड अधिकारी रायसिंहनगर श्रीगंगानगर, मनीषा लेघा का उपखंड अधिकारी भिनाय अजमेर, प्रमोद कुमार का उपखंड अधिकारी बायतु बाड़मेर, मनीष कुमार का आयुक्त नगर परिषद अलवर, रामजी भाई कलवी विकास खंड अधिकारी गुडामालानी बाड़मेर, छत्रपाल चौधरी खंड अधिकारी सावर अजमेर, मोनिका सामोर का उपखंड अधिकारी भदेसर चितौड़गढ़ में जिम्मेदारी दी गई।