राजस्थान के इस मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चों के वार्ड में लगी भयानक आग, मची अफरातफरी

admin

डूंगरपुर (एकता): राजस्थान के डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरातफरी मच गई, जब नवजात बच्चों के वार्ड में अचानक आग लगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना शनिवार देर रात को हुई। बता दें कि वार्ड में आग लगते ही 12 नवजात बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि इस आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ।

घटना डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) वार्ड में हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि शनिवार की रात राजस्थान के उदयपुर जिले के गुलाब बाग इलाके में एक रेस्तरां में भी आग लगी। घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *