चलती ट्रेन से महिला यात्री के साथ शातिराना तरीके से महिलाओं की गैंग ने दिया वारदात को अंजाम

admin

सीकर (एकता): राजस्थान के सीकर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चलती ट्रेन से महिला यात्री के साथ बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। ये हरकत किसी युवक ने नहीं बल्कि महिलाओं ने ही की। मीडिया सूत्रों के अनुसार नीमकाथाना में एक रेल यात्री का शातिराना तरीके से मंगलसूत्र तोड़ने के मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पीड़ित राहुल कालावत ने बताया वह अपनी भाभी के साथ रेलवे स्टेशन से फुलेरा-रेवाडी पैसेंजर से ट्रेन में चढ़ने लगे। इसी दौरान तीन महिलाओं ने भाभी को घेर कर पहले बातों में लगाया फिर उनका मंगलसूत्र चोरी कर लिया। फिलहाल आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का मंगलसूत्र भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी तीनों महिलाओं ने बड़े ही शातिराना तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। किसी को शक हो उन्होंने महिला को अपनी बातों में लगा लिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *