सीकर (एकता): राजस्थान के सीकर में नीमकाथाना इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना भोपालपुरा गांव की है। बता दें कि इस झगड़े में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक पड़ोसी द्वारा जमीन पर से फेंसिंग उखाड़ी जा रही थी। जिसकोे लेकर नीमकाथाना कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला भी आ चुका है, लेकिन अपील नहीं हुई। बता दें कि जमीन विवाद को लेकर पड़ोस की एक महिला ने दूसरे पक्ष के लोगों की आंखों में मिर्ची डाल दी। जिससे वह लकड़ी पर तारबंदे से टकरा गए और एक व्यक्ति का पैर भी टूट गया। इस झगड़े में 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं। इतना ही नहीं उन लोगों से मारपीट भी की गई। जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू की।