जयपुर (एकता): जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नागौर के मारोठ थाने का पुलिस कांस्टेबल ACB के ट्रैप में फंस गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार मारोठ थाने नागौर में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए मारोठ थाने के कांस्टेबल को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बता दें कि कांस्टेबल रामनिवास पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम सामोता का बास, तहसील रींगस, जिला सीकर का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक एसीबी की सीकर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में परिजनों के नाम को लेकर कांस्टेबल ने रिश्वत मांगी।
आरोपी कांस्टेबल पहले ही ले चुका था घूस
बता दें कि आरोपी कांस्टेबल ने पहले 20 हजार रुपए और शिकायत के सत्यापन के दौरान भी 5 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। इस मामले में पुलिस थाने के अनुसंधान अधिकारी और अन्य की भूमिका की भी विस्तृत जांच की जा रही है।दूसरी तरफ एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।