राजस्थान (एकता): राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों में हलचलें तेज हो चुकी हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए अपनी आवाज बुलंद करने में जुटी हुई हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि 15 मई से EVM की प्राथमिक स्तरीय जांच शुरू की जाएगी। जानकारी के मुताबिक EVM की प्राथमिक स्तरीय जांच के संदंर्भ में प्रथम स्तरीय जांच से पहले की समस्त तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और भारत ईलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (BEL) से लगातार बातचीत जारी है। इस कार्य के लिए जिलों में टीमों का गठन किया जा चुका है। सभी जिलों में ईवीएम पहुंचाई जा चुकी है। बाकी की अन्य सामग्री भी इस महीने भेज दी जाएगी। बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। आम जन के साथ 75 लाख नव मतदाताओं को ईवीएम से जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों को दूर करने के लिए वृहद और सूक्ष्म स्तरीय योजना का निर्माण किया जाए।