CM अशोक गहलोत ने अपने आवास पर दी रोजा इफ्तार की दावत, नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी

admin

राजस्थान (एकता): रमजान का महीना अल्लाह की इबादत का महीना होता है। रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी की बड़ी धूम होती है। मुसलमान पूरे रमजान में कुछ दिशा-निर्देशों और पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं का पालन करते हैं। बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रमजान पर मंगलवार शाम अपने आवास पर रोजा इफ्तार की दावत रखी। मीडिया सूत्रों के अनुसार सीएम ने पवित्र माह रमजान के 26वें रोजे पर इफ्तार की दावत रखी। इस अवसर पर उन्होंने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बता दें कि उनके आवास पर इस रोजा इफ्तार की दावत में प्रदेशभर से कई लोगों ने शिरकत की। दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज के सदर सैयद गुलाम किबरिया साहब, सचिव जनाब सरवर चिश्ती और जनाब मुकद्दस मोईनी ने मुख्यमंत्री की दस्तारबंदी की।

सीएम गहलोत निवास पर नमाज के लिए मौलाना सलमान रिजवी ने अजान दी

जानकारी के मुताबिक रोजा इफ्तार से पहले मगरिब की नमाज के लिए जनाब मौलाना सलमान रिजवी ने अजान दी। मुख्यमंत्री ने नमाज के बाद दरगाह से तशरीफ लाए का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष रफीक खान, राजस्थान स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी, राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए रोजेदार शामिल हुए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *