अजमेर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 32 किलो चांदी के साथ कार सवार दो आरोपी गिरफ्तार

admin

अजमेर (एकता): राजस्थान के अजमेर में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो युवकों से 32 किलो चांदी बरामद की। मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम ने कार सवार दो युवकों को संतोषजनक जवाब नहीं देने पर गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।

बता दें कि जब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वह उस समय चांदी को गुजरात सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दूसरी तरफ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। तलाशी में कार की डिग्गी में बैंगनी कलर के बड़े बैग में 31 किलो 490 ग्राम चांदी के काफी आभूषण मिले। पुलिस कार सवार युवकों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पता कर रही है कि उनकी गैंग में कई और लोग भी शामिल हैं या नहीं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *