कर्नाटक चुनावों को लेकर राजस्थान से BJP उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां को JP नड्डा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

admin

जयपुर (एकता): कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव की हलचलें काफी तेज हो गई हैं। राज्य की सियासी हवा बदलने लगी है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। बता दें कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजस्थान से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया को बड़ी जिन्मेदारी सौंपी है। यह कमान बीजेपी आलाकमान ने सतीश पूनिया को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सौंपी है।

सतीश पूनिया कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उन्हें बेंगलुरु ग्रामीण जिला की सीटों पर कमान सौंपी गई है। बीजेपी हाईकमान का निर्देश मिलते ही पूनिया जयपुर से कर्नाटक के लिए रवाना हो गए। किसान-ओबीसी और प्रवासी राजस्थानी बाहुल्य सीटों पर चुनाव प्रचार और मैनेजमेंट करेंगे।

बता दें कि सतीश करीब  20-21 दिन कर्नाटक के किसान-ओबीसी बाहुल्य वाली सीटों और प्रवासी राजस्थानी सीटों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बता दें कि सतीश पूनिया इससे पहले भी पंजाब सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में भी चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *