जोधपुर घूमने आई कोरियन युवती यूट्यूबर के साथ शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद पूरी वारदात

admin

जोधपुर (एकता): राजस्थान के जोधपुर में इन दिनों सैलानी घूमने आते हैं। लेकिन शहर में वह सुरक्षित नहीं हैं। बता दें कि बाहर से आए सैलानियों से छेड़छाड़ की जाती है। ऐसा ही एक मामला विदेशी सैलानी का सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार जोधपुर शहर के भीतरी इलाके में पचेटिया हिल क्षेत्र में एक कोरियन यूट्यूब पर के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत की। दरअसल कोरियन यूट्यूब (सैलानी) जोधपुर घूमने आई थी।

शहर की खूबसूरती देखने पहुंची इस महिला सैलानी के साथ वहां मौजूद युवक ने उनके साथ अश्लील हरकत कर शर्मसार कर दिया। इसके बाद भी युवक ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। वह उसका पीछा करते-करते काफी देर तक उसके पीछे भागता रहा। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने तुरंत प्रभाव से सदर थाना अधिकारी दिनेश लखावत को निर्देश दिए। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान दीपक जालानी के रूप में हुई है। वह मानसिक रोगी बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि जोधपुर में यह कोई पहली घटना नहीं है, जहां सैलानियों के साथ छेड़छाड़ हुई हो। इससे पहले भी कई सैलानी इस घटना का शिकार हो चुके हैं। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *